
बदायूँ। के शेखूपुर विधानसभा के यादव बाहुल्य ग्राम एहरवारा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में पूर्व मंत्री आबिद रज़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। ग्रामवासियों व यादव समाज के युवाओं ने फूल-मालाओं व पगड़ी पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।
ग्रामवासियों के अनुरोध पर आबिद रज़ा ने काले देव महाराज मंदिर के लिए ₹25,000 तथा कथा समिति को ₹11,000 की सहायता राशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन इंसानियत और आपसी सद्भाव का संदेश देते हैं। साथ ही क्षेत्र की जर्जर सड़कों के निर्माण का आश्वासन देते हुए कहा कि सत्ता में आने पर विकास कार्य कराए जाएंगे।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, समाज के लोग व स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यालय संवाददाता आनंद प्रकाश