शेखूपुर में वोट के साथ नाइंसाफी से पिछड़ा विकास: आबिद रज़ा

बदायूँ। आबिद रज़ा ने शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का तूफानी दौरा करते हुए कहा कि यहां की जनता के वोट के साथ इंसाफ नहीं हुआ, जिसके कारण क्षेत्र विकास में पिछड़ गया। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि जनता उन्हें अवसर देती है तो क्षेत्र में बिना भेदभाव समान विकास कराया जाएगा।

शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के कुलचौरा, सखानू, भन्द्रा, गिल्टिया, म्याऊं और ढका सहित कई गांवों में उनका जोरदार स्वागत हुआ। जगह-जगह युवाओं ने फूलों की वर्षा की और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया। भन्द्रा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आज तक अपेक्षित विकास नहीं हुआ, यहां तक कि सरकारी डिग्री कॉलेज तक नहीं है, जिससे बच्चों की उच्च शिक्षा प्रभावित हो रही है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में बदलाव के लिए सभी वर्गों को एकजुट होना होगा, तभी वोट का सम्मान और क्षेत्र का समुचित विकास संभव है। दौरे के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

 शकील भारती संवाददाता

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *