श्मशान भूमि पर कब्जे को लेकर भड़का वाल्मीकि समाज

 7 दिन में समाधान ना हुआ तो धरने की चेतावनी

बिल्सी (बदायूँ) के ग्राम सिरसौल में वाल्मीकि समाज की श्मशान भूमि पर अवैध कब्जे और रास्ते के विवाद ने तूल पकड़ लिया है। अंबेडकर जस्टिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का आरोप है कि श्मशान के लिए आवंटित करीब 2.5 बीघा भूमि में से आधे हिस्से पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। साथ ही श्मशान तक जाने वाला मुख्य रास्ता भी अवरुद्ध कर दिया गया है, जिससे अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाना मुश्किल हो गया है। बारिश के समय जलभराव की समस्या इसे और गंभीर बना देती है।

राहुल कुमार ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर भूमि को कब्जा मुक्त नहीं कराया गया, तो एसडीएम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
पार्टी की प्रमुख मांगों में श्मशान भूमि की पैमाइश कर कब्जा हटाना, टीन शेड व पेयजल की व्यवस्था और श्मशान तक सीसी रोड का निर्माण शामिल है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर लेखपाल भेजकर भूमि की पैमाइश कराई है। वहीं पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।

एस एच  भारती संवाददाता

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *