संचारी अभियान को स्वास्थ्य विभाग ही लगा रहा पलीता

संचारी अभियान को स्वास्थ्य विभाग ही लगा रहा पलीत

संभल।बहजोई। संचारी रोग नियंत्रण अभियान को स्वास्थ्य विभाग ही पलीता लगाने में जुटा हुआ है। लापरवाही की हद उस समय पर हो गई, जब नगर पालिका सदस्यों का अभिमुखीकरण करने एक स्वीपर को भेज दिया गया।

शासन के निर्देश पर पहली से 31 जुलाई तक संचारित रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाना है। बीमारियों से बचाव के लिए साफ सफाई जरूरी है। इसको ध्यान में रखते हुए स्थानीय नगर निकायों का सहयोग भी लिया जाएगा।

प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव मनोज कुमार के निर्देश पर नगर निकायों के वार्ड सदस्यों का अभिमुखीकरण किया जाना है, ताकि वे संचारी रोग नियंत्रण अभियान में सक्रिय भूमिका निभा सकें। शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष राजेश शंकर राजू की अध्यक्षता में वार्ड सदस्यों को संचारी रोगों से बचाव का पाठ पढ़ाया गया।

मजेदार बात यह रही की विभागीय अधिकारी ही अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ते नजर आए। महज औपचारिकता पूरी करने के लिए स्वीपर कम चौकीदार आसिफ को भेज दिया गया। इस बैठक में चिकित्सा अधिकारी, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक या अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी को शामिल होना चाहिए था। जिम्मेदार जब दूर भागेंगे तो संसारी रोग अभियान को सफल बनाने की उम्मीद कैसे की जा सकती है?

 शकील भारती संवाददाता

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *