
3034 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार, स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित हुए सैकड़ों लोग
संभल/बहजोई, 03 अगस्त। जनपद संभल के 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं 05 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर रविवार को 212वें मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 38 चिकित्सकों और 128 पैरा-मेडिकल स्टाफ की टीम ने कुल 3034 मरीजों का निःशुल्क उपचार किया, जिसमें 1178 पुरुष, 1149 महिलाएं और 707 बच्चे शामिल रहे।

मेले में आयुष्मान भारत जन-आरोग्य योजना के तहत 158 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड और 215 आभा आई.डी. बनाए गए।
स्वास्थ्य समस्याओं के विवरण के अनुसार,
-
बुखार के 313
-
चर्म रोग के 484
-
दमा के 289
-
मधुमेह के 102
-
नेत्र रोग से जुड़े 39
-
उच्च रक्तचाप के 59
-
तथा अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों का इलाज किया गया।

बुखार से संबंधित 45 मरीजों की मलेरिया तथा 15 की डेंगू की जांच की गई, जिनमें सभी रिपोर्ट नकारात्मक पाई गईं।
सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर परिवार नियोजन परामर्श और आवश्यक सामग्री (चॉइस ऑफ बॉस्केट) हेतु विशेष काउंटर भी स्थापित किए गए।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार, जनपद की आशा कार्यकर्ताओं ने संचारी रोग नियंत्रण, स्वच्छता जागरूकता और “एक युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान के अंतर्गत 337 व्यक्तियों को तंबाकू छोड़ने हेतु परामर्श प्रदान किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक सहित जनपद व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने विभिन्न आरोग्य मेला सत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।



शकील भारती संवाददाता