सोथा मोहल्ला में तीसरे दिन भी चला स्मार्ट मीटर अभियान

समझाइश के बाद उपभोक्ता हुए सहमत

बदायूं। शहर के मोहल्ला सोथा में बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर इंस्टालेशन का अभियान सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान मीटर लगाए जाने का विरोध कर रहे कुछ उपभोक्ताओं को विभागीय अधिकारियों ने धैर्यपूर्वक समझाया। अधिकारियों ने तथ्यों के साथ स्मार्ट मीटर के फायदे बताए, जिससे उपभोक्ताओं का विरोध धीरे-धीरे शांत हो गया और वे स्मार्ट मीटर लगवाने के लिए सहमत हो गए।

सोमवार को अधीक्षण अभियंता चंद्रशेखर कुमार के नेतृत्व में सोथा क्षेत्र के सैयदों वाली मस्जिद के आसपास और निजामी प्रेस वाली गली में स्मार्ट मीटर इंस्टालेशन अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए पारदर्शिता का सशक्त माध्यम है, जिससे वे स्वयं अपनी बिजली खपत की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि हर माह की पहली तारीख को स्वतः बिजली बिल जनरेट होगा, जिससे रीडिंग में गड़बड़ी, अनुमानित बिल और अनावश्यक शिकायतों की समस्या समाप्त हो जाएगी। विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर सभी विद्युत कनेक्शनों पर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इस दौरान एसडीओ सुमित कुमार, जेई चंद्रमणि गौतम सहित पीआर व ऑपरेशन टीम मौजूद रही।

शकील भारती संवाददाता

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *