स्मार्ट मीटर जागरूकता पखवाड़ा संपन्न, 51 हजार मीटर लगे

बदायूं।स्मार्ट मीटर उपभोक्ता जागरूकता पखवाड़ा सोमवार को संपन्न हो गया। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा 9 से 23 फरवरी तक चलाए गए इस अभियान में उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के उपयोग, फीचर और लाभों की जानकारी दी गई।
जिले में अब तक 51 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। अभियान के दौरान सभी उपकेंद्रों पर सहायता केंद्र स्थापित किए गए, जहां करीब 2700 उपभोक्ताओं ने पहुंचकर जानकारी प्राप्त की और समस्याओं का समाधान कराया।
विभागीय टीमों ने घर-घर जाकर स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली, रिचार्ज प्रक्रिया और बिलिंग प्रणाली समझाई। उपभोक्ताओं के मोबाइल में UPPCL Smart App इंस्टॉल कर रियल टाइम बिजली खपत और ऑनलाइन रिचार्ज की सुविधा से अवगत कराया गया।
अधीक्षण अभियंता चंद्रशेखर ने बताया कि स्मार्ट मीटर से ऑनलाइन भुगतान, सटीक बिलिंग और बिजली उपयोग पर बेहतर नियंत्रण संभव है। निगम ने उपभोक्ताओं से डिजिटल व्यवस्था अपनाने की अपील की है।
क्यों जरूरी है स्मार्ट मीटर?
रियल टाइम बिजली खपत की जानकारी
गलत बिलिंग की संभावना समाप्त
ऑनलाइन रिचार्ज और मॉनिटरिंग
बिजली कटौती की पूर्व सूचना
अधिक खपत पर अलर्ट सुविधा
यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप की प्रमुख विशेषताएं
लाइव रीडिंग व बैलेंस: प्रतिदिन की खपत और प्रीपेड बैलेंस की जानकारी
घर बैठे रिचार्ज: गूगल पे, फोन-पे या कार्ड से भुगतान
ऑनलाइन शिकायत: शिकायत दर्ज और स्टेटस ट्रैक
डिस्कनेक्शन आवेदन: कनेक्शन कटवाने की ऑनलाइन सुविधा
पूर्ण पारदर्शिता: खपत और रिचार्ज हिस्ट्री एक क्लिक पर उपलब्ध
इस अभियान को उपभोक्ताओं से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और डिजिटल बिजली व्यवस्था की ओर बढ़ने का संदेश दिया गया।

शकील भारती संवाददाता

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *