बदायूँ।सहसवान में ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां महिला को हनुमान जी दिखाने का झांसा देकर ठग उसके सोने के कुंडल लेकर फरार हो गए।
मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर निवासी कृष्णा देवी बाजार विल्सनगंज किसी काम से गई थीं। इसी दौरान ब्लॉक के पास दो ठगों ने उन्हें बातचीत में उलझाया और बालाजी के दर्शन कराने का झांसा दिया।
ठग महिला को एकांत में ले गए और सोने के कुंडल उतरवाकर उसमें भगवान के दर्शन कराने की बात कही। महिला जैसे ही उनकी बातों में आई और आंखें बंद कीं, ठग कुंडल लेकर मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद महिला ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

कार्यालय संवाददाता आनंद प्रकाश