बदायूँ। के ज़िला होमियोपैथिक चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर प्रांतीय होम्योपथी चिकित्सा सेवा संघ की बदायूं की जिला इकाई का चुनाव संपन्न हुआ ।डॉक्टर एम पी सिंह वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी जनपद बरेली चुनाव अधिकारी थे। डॉ. सुरेखा मैडम प्रदेश कार्यकारिणी की प्रांतीय सदस्य की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में डॉ. प्रमोद व्यास जिला होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी बदायूं को अध्यक्ष पद हेतु एवं डॉ०रजनीश शर्मा को उपाध्यक्ष पद ,डॉ. आलोक गोयल को सचिव / कोषाध्यक्ष पद हेतु चुना गया। इस चुनाव में बदायूँ जनपद के चिकित्साधिकारी डॉ. रूबी
वर्मा , डॉ. अमरीश शर्मा ,डॉ०योगेश दीपक,डॉ.प्रियंका कुशवाहा,डॉ.आकांक्षा ,डॉ.शैलेन्द्र मीतवार, डॉ.विनय कुमार आदि मौजूद रहे।
होम्योपैथी विभाग के अन्य सदस्य श्री चंद्रपाल शर्मा ,सौरभ शंखधार ,सोनू,उमेश सभी ने बहुत सहयोग देकर उत्साहवर्धक कार्य किया।
सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएं एवम बधाई दी।