20 हज़ार छूटे बच्चों का होगा टीकाकरण


– सात मार्च से चलाया जाएगा मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान

बहजोई (सम्भल)। जिले में लगभग 20 हज़ार बच्चों और छह हजार से अधिक गर्भवती महिलाओं को समय पर टीकाकरण नहीं हो पाया। सरकार ने इन वंचित लाभार्थियों की अब सुध ली है। चार चरणों में मिशन इंद्रधनुष अभियान चलाकर टीकाकरण किया जाएगा।

प्रेस वार्ता के दौरान कार्यवाहक सीएमओ डॉ. पंकज विश्नोई ने बताया कि कोरोना महामारी और कोविड टीकाकरण के दौरान नियमित टीकाकरण पर बहुत असर पड़ा है। इसको ध्यान में रखते हुए सरकार को ओर से चार चरणों में मिशन इंद्रधनुष अभियान चलाकर टीकाकरण कराने के निर्देश मिले हैं। इस क्रम में एक सर्वे कराया गया था। जिले भर में दो आल तक के 19,894 बच्चे और 6,669 गर्भवती महिलाओं को चिन्हित किया गया है।

सीएमओ ने बताया कि सर्वे में चिन्हित किए गए लाभार्थियों को मिशन इंद्रधनुष अभियान चलाकर 4 चरणों में टीकाकरण किया जाएगा। पहला चरण सात मार्च से शुरु होगा और सात दिन तक टीकाकरण होगा।

उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ संतोष कुमार ने बताया कि बच्चों को आठ जानलेवा बीमारियों जैसे टीबी गलघोटू, काली खांसी, टिटनेस, दिमागी बुखार, पीलिया, खसरा औऱ पोलियों से बचाव के टीके लगाए जाएंगे। जिले में 1292 सत्र लगाए जाएंगे। यहां डॉ. विश्वास अग्रवाल, महेश गौतम, डॉ. दानिश, अरशद रसूल, प्रवीन कुमार, मु. अनस, अरबाब मेहंदी आदि मौजूद रहे।

शकील भारती, ब्यूरो चीफ

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *