प्रधानमंत्री आवास का भूमि पूजन किया गया

बदायूँ। नगर पालिका परिषद बिल्सी में  विधायक बिल्सी  हरीश शाक्य के कर कमलों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत डूडा के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों के आवासों का भूमि पूजन कार्यक्रम किया गया तथा उन्हें स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए, साथ ही आवास पूर्ण कर चुके लाभार्थियों को चाबी वितरण किया गया। उक्त

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष पति  ओम प्रकाश   सभासद  जनप्रतिनिधिगण तथा परियोजना अधिकारी डूडा देवेश कुमार सिंह व समस्त डूडा स्टाफ उपस्थित रहे।
इसी प्रकार एक अन्य कार्यक्रम नगर पंचायत दहगवां में भी

सम्पन्न हुआ जिसमें श्री नरेश चन्द्र गुप्ता जी, श्री मयंक गुप्ता जी पूर्व प्रधान, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पार्वती राना तथा अन्य जनप्रतिनिधिगणों द्वारा लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र का वितरण किया गया तथा भूमि पूजन कार्यक्रम किया गया।

शकील भारती संवाददाता

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *