
बदायूं। सदर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को कार सवार तीन शातिर मादक तस्कर गांजा के साथ गिरफ्तार किये गए है। उनके पास से 30 किलो गांजा बरामद हुआ है। जिसकी कीमत करीब 4. 20 लाख रुपये आंकी गई है। एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्जकर तीनों तस्करों को जेल भेज दिया है।
सदर कोतवाल बिजेंद्र सिंह ने बताया सोमवार की सुबह पुलिस टीम कुरऊ रोड आश्रय आवास के समीप संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार आते हुए दिखाई दी। पुलिस ने हाथ देकर कार को रोका। कार में तीन लोग सवार मिले। तलाशी लेने पर गांजा बरामद हुआ।
पुलिस टीम तीनों को पकड़कर कोतवाली लाई। तौल करने पर गांजा 30 किलो बैठा। जिसकी कीमत करीब 4.20 लाख रुपये आंकी गई। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम थाना अलापुर क्षेत्र के कस्बा के वार्ड 9 निवासी फूल मियां पुत्र सद्दीक, वार्ड 14 निवासी सुहेल पुत्र मुन्ने पठान, वार्ड 17 निवासी फरहान खान पुत्र रिहान खान बताया। आरोपियों के खिलाफ पहले से जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा डालने, धमकाने, गैंगस्टर, एनडीपीएस आदि के धाराओं में मुकदमा दर्ज हो चुके है। पुलिस ने कार को सीज कर दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम ने सिपाही मुनासिव पाशा, रोहित भड़ाना, आरिज और भूपेंद्र सिंह रहे। एसएसपी ने टीम ने की सराहना की।
शकील भारती संवाददाता
