
बदायूं। भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए), बदायूं की 24 अक्टूबर को फोर लीफ होटल में आयोजित सभा में वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव अधिकारी डॉ. एमपी गुप्ता और डॉ. इत्तेहाद आलम की देखरेख में सर्वसम्मति से डॉ. रामिन्दर सिंह को अध्यक्ष और डॉ. राजेश कुमार वर्मा को सचिव चुना गया।
इसके अलावा डॉ. राजेश कुमार शाक्य को कोषाध्यक्ष, डॉ. वागीश वार्ष्णेय को उपाध्यक्ष, डॉ. देवांश यादव को संयुक्त सचिव और डॉ. चारु वार्ष्णेय को सांस्कृतिक सचिव बनाया गया।
इस दौरान निवर्तमान कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को उनके कार्यकाल के लिए सम्मानित किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. रामिन्दर सिंह ने चिकित्सकों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। वहीं, सचिव डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने अधिक से अधिक पात्र चिकित्सकों को आईएमए से जोड़ने तथा चिकित्सकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करने की बात कही।
सभा में बड़ी संख्या में चिकित्सक मौजू
![]()
![]()


