राजकीय मेडिकल कॉलेज में मनाई गई गांधी व शास्त्री जयंती

राजकीय मेडिकल कॉलेज में मनाई गई गांधी व शास्त्री जयंती

बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय, बदायूं में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. शिव कुमार एवं उप-प्राचार्य डॉ. नेहा सिंह ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम का संचालन एनाटमी विभागाध्यक्ष डॉ. मुकत्याज हुसैन ने किया।

इस दौरान उप-प्राचार्य डॉ. नेहा सिंह ने दोनों महापुरुषों के जीवन और देश के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ. शिव कुमार ने अपने संबोधन में गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों एवं विचारों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया और छात्राओं ने

राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें चिकित्सा शिक्षक, अधिकारी, रेजिडेंट एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों पर चलने तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *