बाल गृह (शिशु) में बच्चों के साथ केवीएस की छात्रा अक्सा फातिमा ने मनाया बर्थडे

बदायूं। समाजसेवी, पत्रकार एवं शायर शमसुद्दीन शम्स की पुत्री अक्सा फातिमा का आज जन्म दिन था। उन्होंने अपनी पुत्री का जन्मदिन बाल गृह शिशु में जाकर वहां मौजूद बच्चो के साथ मनाया।
बता दें समाजसेवक मुहम्मद शमसुद्दीन शम्स पत्रकार एवं शायर के साथ एक अच्छे व्यक्तित्व के इंसान हैं। उनकी पुत्री अक्सा फातिमा केंद्रीय विद्यालय में कक्षा छह की छात्रा है। अक्सा फातिमा ने आदर्श नगर स्थित बाल गृह शिशु पहुंचकर

बच्चो के साथ केक काटकर बर्थडे सेलीब्रेट किया। अक्सा फातिमा ने केक काटकर नन्हें मुन्ने बच्चो के साथ खुशियां बांटी।इस अवसर पर बर्थडे गर्ल अक्सा फातिमा ने बाल गृह के बच्चो को कॉपी, पेंसिल, रबर बिस्किट व अन्य खाने पीने की चीज़े वितरित की। इस दौरान बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखते ही बनती थी। शमसुद्दीन शम्स ने कहा कि यहां आकर इन बच्चों के साथ खुशियां बांटकर दिल को एक अलग ही सुकून

मिला। उन्होंने आइंदा भी इन बच्चो के साथ खुशियां बांटने का वायदा किया।
इस अवसर पर बदर उद्दीन, बाल गृह (शिशु) बदायूं अधीक्षक आदित्य वर्मा, जयवीर सिंह, पूनम यादव, लता सक्सेना, प्रतिभा सक्सेना, रिंकी, कौशल्या, शौर्य पाल आदि स्टाफ सहित सभी बच्चे मौजूद रहे।

शकील भारती संवाददाता

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *