बदायूं। के थाना मूसाझाग क्षेत्र के ग्राम हथनीभूड निवासी अजय राठौड़ पुत्र भगवंत ने नौकरी के नाम दी गई रकम में अस्सी हजार रुपए वापस नही मिलने पर बीएसए कार्यालय के वरिष्ठ सहायक राजीव शर्मा और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गोविंद के विरुद्ध थाना सिविल लाइन मे मुकदमा दर्ज कराया है। अजय राठौड़ ने कहा कि वह बेरोजगार व्यक्ति है, रोजगार की तलाश के बीच ही उसके परिचित गोविंद जो बीएसए कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। उसने बीएसए कार्यालय के वरिष्ठ सहायक राजीव शर्मा से मिलवाया था।
अजय राठौड़ ने बताया कि राजीव शर्मा ने उसकी नौकरी एक सहायता प्राप्त विद्यालय में लगवाने की बात कहते हुए पांच लाख रुपये की मांग की थी। जिस रकम में ढाई लाख रुपये पहले तथा ढाई लाख रुपये नौकरी लग जाने के बाद देने के लिए कहा था। अजय राठौड़ ने कहा कि वो बेरोजगार हैं, रोजगार मिल जाने के लिए उसने 2020 में अपनी माता के केडिट कार्ड से दो लाख दो हजार तथा 48 हजार का इधर-उधर से इंतजाम करके राजीव शर्मा को ढाई लाख रुपये दे दिए। अजय के मुताबिक कई महीने बीत जाने के बाद भी नौकरी न लगने पर उसने ने राजीव शर्मा से रुपये मांगे तो वह टालमटोल करता रहा। अजय राठौड़ ने कहा कि उसने बीएसएस कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रभाकर के फोन पे से जुलाई 21 में दस हजार रुपये डाल दिए। अजय राठौड़ के मुताबिक उसने ढाई लाख रुपये भी प्रभाकर वर्धन और राज महेश की मौजूदगी में दिए थे। इसके बाद अजय राठौड़ लगातार पैसे वापस करने को कहता रहा लेकिन राजीव शर्मा ने रुपये वापस नहीं किए। अजय राठौड़ ने बताया कि कई बार रुपये न मिलने पर उसने बीएसएस से शिकायत की जिसके बाद वरिष्ठ सहायक राजीव शर्मा, कार्यालय के अन्य लोगों की मौजूदगी में दो लाख चालीस हजार रुपए में से केवल दो लाख रुपये देने को राजी हुआ था। अजय ने बताया कि 40 हजार रुपये प्रभाकर के माध्यम से तथा एक लाख 20 हजार नकद वापस किए। अजय राठौड़ के मुताबिक 80 हजार रुपये अब तक राजीव शर्मा ने वापस नहीं किए। जिसको लेकर अजय राठौड़ ने गुरुवार को राजीव शर्मा तथा गोविंद के विरुद्ध थाना सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज कराया है।