
बदायूं। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने संगठन विस्तार के तहत शहर निवासी युनुस हसन को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। जिला अध्यक्ष रईस अहमद ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। युनुस हसन की नियुक्ति को संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी।
जिला अध्यक्ष रईस अहमद ने युनुस हसन को संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी है। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष युनुस हसन ने पार्टी के जिला अध्यक्ष रईस अहमद का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे।
![]()

![]()



