
बदायूं। जिला विज्ञान क्लब बदायूं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वाधान में जिला विज्ञान क्लब बदायूं के अध्यक्ष जिलाधिकारी अवनीश राय के आदेश अनुसार जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बदायूं के प्रांगण में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बदायूं की प्रधानाचार्य श्रीमती अल्पना कुमार की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक एवं सचिव जिला विज्ञान क्लब बदायूं लाल जी यादव ने किया। इस मौके पर जिला विज्ञान क्लब बदायूं की ओर से क्लब के समन्वयक विवेक जौहरी द्वारा वरिष्ठ पत्रकार मुहम्मद शमसुद्दीन शम्स को सम्मानित किया गया।
बता दें मुहम्मद शमसुद्दीन शम्स अपने समाजसेवी कार्यों, बेबाक शायरी के साथ ही निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए भी जाने जाते हैं। वो वर्तमान में उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति के जिला सचिव एवं पदेन जेलवीक्षक हैं। अपने द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए इन्हें अनेकों बार प्रशासनिक अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।
![]()
![]()


![]()
![]()