
बदायूँ।उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति, लखनऊ के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशों के क्रम में जिला अपराध निरोधक समिति, बदायूं के मीडिया प्रभारी इंतजार हुसैन एवं ग्रामीण सचिव नेत्रपाल सैलानी ने जनपद के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मानवेंद्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास शर्मा, जेल अधीक्षक राजेंद्र कुमार, सीओ सिटी ए.सी.पी. जाधव (आईपीएस) तथा जिला पूर्ति अधिकारी सतीश मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों से मुलाकात की गई।
![]()


![]()

