
बदायूं। शहर के बड़े बाजार में सोमवार दोपहर आवारा सांड ने एक अधेड़ महिला पर हमला कर दिया। सांड ने महिला को सींगों से उठाकर पटक दिया, जिससे उसके पेट में गंभीर चोटें आईं। लगभग पौन घंटे तक महिला सड़क पर तड़पती रही, लेकिन एंबुलेंस देर से मौके पर पहुंची। घायल महिला का निवास ग्राम बनई बताया जा रहा है।
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह भी पथिक चौक पर एक सांड ने स्थानीय निवासी पर हमला कर उसका हाथ तोड़ दिया था। शहर व जिलेभर में आवारा सांडों व गौवंश का आतंक बढ़ता जा रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।


शकील भारती संवाददाता