बदायूँ। 4 सितंबर। भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज एवं नकवीया गर्ल्स इंटर कॉलेज बदायूँ में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में सघन एड्स जागरूकता अभियान के सफल संचालन हेतु एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य श्री नेकचंद्र मिश्रा ने की।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी (एड्स) डॉ. विनेश कुमार ने छात्रों को बताया कि एचआईवी/एड्स मुख्य रूप से चार कारणों से फैलता है—
- असुरक्षित यौन संबंध,
- एचआईवी संक्रमित महिला से जन्मे बच्चे,
- संक्रमित व्यक्ति का रक्त दूसरे को चढ़ाना,
- संक्रमित सिरिंज से इंजेक्शन लगाना।
उन्होंने बच्चों को इनसे बचाव के उपाय भी बताए।
कार्यक्रम में पीपीटीसीटी काउंसलर श्रीमती सुषमा सिंह ने कहा कि यदि कोई महिला एचआईवी संक्रमित है, तो उसका प्रसव डॉक्टर की देखरेख में होना चाहिए। साथ ही उन्होंने एसटीआई (यौन संचारित रोगों) के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।
लोक स्मृति सेवा संस्थान बदायूं के प्रोग्राम मैनेजर शनि दुबे ने कहा कि सही जानकारी ही सही बचाव है। उन्होंने संस्था द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों जैसे—एफएसडब्ल्यू, एमएसएम, ड्रग यूजर्स जैसे उच्च जोखिम समूहों में एचआईवी/एड्स जागरूकता, रोकथाम, जांच और इलाज के संबंध में जानकारी साझा की।
कार्यक्रम का संचालन रोहित सक्सेना (एसएसके प्रोग्राम मैनेजर) और आकाश सक्सेना (ओआरडब्ल्यू) ने किया। कार्यक्रम में शिक्षकों और शिक्षिकाओं के सहयोग से इसे सफल बनाया गया।


शकील भारती संवाददाता
