
बदायूँ, 16 सितंबर।
एच.पी. इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, दातागंज रोड बदायूँ में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में सघन एड्स जागरूकता अभियान पर गोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या श्रीमती रतिका चावला ने की।
जिला कार्यक्रम अधिकारी (एड्स) डॉ. विनेश कुमार ने एचआईवी/एड्स के चार प्रमुख कारणों—
- असुरक्षित यौन संबंध
- संक्रमित महिला से जन्म लेने वाला शिशु
- संक्रमित रक्त चढ़ाना
- संक्रमित सिरिंज का उपयोग—
के बारे में जानकारी दी।
काउंसलर श्रीमती सुषमा सिंह ने बताया कि एचआईवी संक्रमित महिला का प्रसव हमेशा डॉक्टर की देखरेख में होना चाहिए। साथ ही STI से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।

शनि दुबे, प्रोग्राम मैनेजर (लोक स्मृति सेवा संस्थान) ने कहा कि “सही जानकारी ही सही बचाव है।” उन्होंने संस्था द्वारा उच्च जोखिम समूहों (FSW, MSM, ड्रग यूजर्स) में चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों और सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम का संचालन रोहित सक्सेना (SSK प्रोग्राम मैनेजर), राजेश कुमार सागर (SSK काउंसलर) एवं हनी सक्सेना (TI अकाउंटेंट) ने किया।
इस अवसर पर डॉ. मो. हसीन, डॉ. अमित कुमार, आदित्य शर्मा, गौरव मिश्रा, अभिषेक, सायमा इस्लाम, अक्षरा सक्सेना, वैष्णवी राठौर सहित सभी शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।


शकील भारती संवाददाता