
बदायूँ।कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में शहरी क्षेत्रों की साफ-सफाई, जलापूर्ति एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा 02 जनवरी 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को मलिन बस्तियों की स्वच्छता, कूड़ा निस्तारण, सीवर व पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने, जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान तथा आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित
शकील भारती संवाददाता