
बदायूं। उत्तर प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बजरी, बजरपुट एवं गिट्टी के खनन में प्रयुक्त 7 ओवरलोड वाहनों को थाना बिसौली क्षेत्र से सीज किया गया। इन वाहनों से कुल ₹4 लाख की धनराशि जुर्माने के रूप में सरकारी खजाने में जमा कराई गई।

इसके अलावा मॉडिफाइड साइलेंसर लगी एक मोटरसाइकिल को भी सीज किया गया। वहीं उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम बदायूं की अनुबंधित बस संख्या UP24T1107, जिसकी बीमा व फिटनेस अवधि समाप्त थी तथा वर्ष 2024 से टैक्स बकाया था, को परिवहन कार्यालय बदायूं में निरुद्ध कर दिया गया।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्री हरिओम ने बताया कि बिना बीमा व फिटनेस के संचालित किसी भी वाहन के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध सख्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

शकील भारती संवाददाता