जनता के आग्रह पर शेखूपुर पहुंचे पूर्व मंत्री आबिद रज़ा, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

बदायूं/शेखूपुर, 08 फरवरी
शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि मंडल के आग्रह पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा शेखूपुर पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों ने उनका फूल-मालाओं और फूलों की बारिश कर भव्य स्वागत किया। क्षेत्र में जगह-जगह स्वागत होर्डिंग और कटआउट भी लगाए गए तथा कई स्थानों पर उनका स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने जनता को संबोधित करते

हुए कहा कि शेखूपुर क्षेत्र के साथ राजनीतिक रूप से अन्याय हुआ है और यहां अपेक्षित विकास नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सरकारी डिग्री कॉलेज का न होना बेहद अफसोस की बात है, जिससे क्षेत्र के युवाओं की शिक्षा प्रभावित हो रही है। उन्होंने लोगों से अपने राजनीतिक नेतृत्व का चयन सोच-

समझकर करने की अपील करते हुए वर्ष 2027 के चुनाव में सेकुलर ताकतों को मजबूत करने का आह्वान किया तथा अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए को मजबूत बनाने की बात कही।
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने दलित बस्ती का दौरा कर वहां के लोगों की समस्याएं सुनीं और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में फरजन्द अली, शमीम मियां चौधरी, ख़ालिद अंसारी, सोहिल सिद्दीकी, अनवर खान, चांदमियां चौधरी, नूर मोहम्मद खान, फहीम खान, शादाब, अहमद रज़ा, अकमल आफताब, साकिब खान, नदीम खान, महफूज, सालिम, वारिस, मुशीर, इकराम चौधरी, तौफीक, रियासत वासिल, नवेद, उवैस, मेराज, माया देवी, सुरेश, डालचंद्र सागर, गिरीश सागर, नन्हे मौर्य, राघव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

शकील भारती संवाददाता

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *