बदायूं। उत्तर प्रदेश सरकार के रोजगार मिशन के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), कौशल विकास मिशन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय, बदायूं द्वारा एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए एहतिशाम जिला प्रबंधक कौशल विकास ने
बताया कि रोजगार मेला 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 9 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन स्थल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सालारपुर, बदायूं निर्धारित किया गया है।
60 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी हिस्सा
मेले में देश-विदेश की 60 से अधिक नामचीन कंपनियां विभिन्न पदों पर युवाओं का चयन करेंगी। इसमें ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, बैंकिंग, मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी और रिटेल सेक्टर की कंपनियां शामिल रहेंगी।
कौन कर सकता है प्रतिभाग?
आयु 18 वर्ष या उससे अधिक
8वीं, 10वीं, 12वीं पास अभ्यर्थी
आईटीआई / डिप्लोमा धारक
बी.टेक, बी.ए., बी.एससी., एम.बी.ए., फार्मेसी सहित अन्य स्नातक व परास्नातक अभ्यर्थी
इंटरव्यू के लिए आवश्यक दस्तावेज
बायोडाटा
आधार कार्ड
पासपोर्ट साइज फोटो
शैक्षिक प्रमाण पत्र एवं मार्कशीट
रजिस्ट्रेशन स्लिप (यदि हो)
ऐसे करें पंजीकरण
अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल (www.rojgaarsangam.up.gov.in�) पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, पोस्टर में दिए गए QR कोड को स्कैन कर भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
अधिक जानकारी के लिए निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर 155330 पर संपर्क किया जा सकता है।
जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाएं।