अलीका पब्लिक स्कूल बदायूँ में रिजल्ट वितरण समारोह का आयोजन

बदायूं, 30 मार्च
बूटा मेमोरियल अलीका पब्लिक स्कूल, बदायूं में आज वार्षिक परिणाम वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए।

मुख्य अतिथि की उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत राज अधिकारी श्री यावर अब्बास साहब मौजूद रहे। उन्होंने छात्रों को पुरस्कार वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

टॉपर्स का शानदार प्रदर्शन
स्कूल के टॉपर्स में कक्षा के प्रथम से पंचम स्थान तक अजमल अकरम ने बाजी मारी। वहीं नर्सरी (NC) से यूकेजी तक अज़्ज़ाम मियां ने बेहतरीन प्रदर्शन कर सबका ध्यान आकर्षित किया।

पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन स्कूल के मैनेजर एस. जाबिर ज़ैदी द्वारा किया गया, जिन्होंने समारोह को सुचारू रूप से संपन्न कराया।

कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधन ने सभी अभिभावकों का धन्यवाद किया और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शकील भारती संवाददाता

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *