बदायूं में ईएमटी दिवस पर सम्मान समारोह, 102 व 108 एंबुलेंस कर्मियों को किया गया सम्मानित

बदायूं। बदायूं में 102 व 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़े कर्मियों द्वारा ईएमटी दिवस बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला अस्पताल परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें एंबुलेंस स्टाफ की सेवाओं को सराहा गया।

एम्बुलेंस संचालन संस्था ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विस के प्रोग्राम मैनेजर मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि जनपद में तैनात 102 व 108 एंबुलेंस के ईएमटी और पायलट लगातार उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे हैं और आपात स्थिति में लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
👉 सम्मान समारोह का मुख्य आकर्षण उस समय रहा, जब बदायूं के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहन झा द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले ईएमटी कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मंडल प्रबंधक अभिषेक पांडे, जिला प्रभारी नितीश राय, सूर्य प्रताप, प्रेम शंकर सहित बड़ी संख्या में ईएमटी व एंबुलेंस पायलट मौजूद रहे।

शकील भारती संवाददाता

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *