
बदायूंँ। में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) मोहन झा ने बिसौली सीएचसी, सैदपुर सीएचसी, वजीरगंज सीएचसी और मुड़िया धुरकी स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर स्टाफ नर्स और संबंधित डॉक्टर 
मौके पर अनुपस्थित मिले। इस पर सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
उन्होंने चेतावनी दी है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधित कर्मचारियों का दो दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की जाएगी।

शकील भारती संवाददाता