
शेखूपुर में जनसमर्थन के बीच उठी विधायक से नाराजगी
बदायूं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूर्व मंत्री व स्टार प्रचारक आबिद रज़ा जिले में पार्टी प्रचार में जुटे हैं। इसी क्रम में उन्होंने शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।
ललसी नगला गांव में कश्यप समाज के लोगों ने उन्हें प्राचीन शिव मंदिर ले जाकर महंत द्वारा तिलक लगवाया और आशीर्वाद दिलाया। दौरे के दौरान आबिद रज़ा ने पिछड़े, दलित, यादव और मुस्लिम समाज के लोगों से मुलाकात की।
इस दौरान कई ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक के प्रति नाराजगी जताते हुए विकास कार्यों की कमी और उपेक्षा के आरोप लगाए। लोगों ने कहा कि वे पार्टी और अखिलेश यादव के समर्थन में हैं, लेकिन विधायक के कामकाज से संतुष्ट नहीं हैं।
इस पर आबिद रज़ा ने आश्वासन दिया कि वह जनता की शिकायतें पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाएंगे और 2027 चुनाव के लिए पार्टी को मजबूत करने की अपील की।


