पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला व नगर टीम का हुआ विस्तार

बदायूं, 26 अप्रैल (रविवार):
पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक संतोष मोहन गुप्ता के कार्यालय पर आयोजित की गई, जिसमें जिला एवं नगर इकाई का विस्तार किया गया। बैठक के दौरान नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
जिला टीम में पंकज शर्मा (नामित सदस्य, नगर पालिका परिषद बदायूं) को जिला महामंत्री, विनोद साहू को जिला उपाध्यक्ष, संजीव गुप्ता को जिला विधि संयोजक तथा हिमांशु शुक्ला को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं, संतोष मोहन गुप्ता को

जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष और गोविंद शर्मा को बदायूं नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ‘बिट्टन’ ने की। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री विकास माहेश्वरी, जिला महामंत्री दीपेंद्र गुप्ता, पूर्व प्रदेश मंत्री संजीव गुप्ता, कोषाध्यक्ष निखिल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र उपाध्याय, रजत शर्मा सहित नितेश, रंजीत और आर.के. उपाध्याय समेत कई व्यापारी उपस्थित रहे।

शकील भारती संवाददाता

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *