
बदायूं, 27 अप्रैल।
होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन एवं महिला कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विकास खंड जगत के अंतर्गत डी.पी.एस. पब्लिक स्कूल, किसरुआ में एक प्रभावी जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था की निदेशक डॉ. कृष्णा सिंह ने कहा कि शिक्षा एक सशक्त माध्यम है, जो बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखती है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग से उपस्थित श्रीमती प्रीति चौहान ने बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी दी तथा विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में
![]()
विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने बच्चों को किसी भी समस्या की स्थिति में निःसंकोच सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण एवं होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन की टीम की सक्रिय सहभागिता रही। अंत में

सभी प्रतिभागियों ने जागरूकता से जुड़े संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ गरिमामय ढंग से हुआ।




शकील भारती संवाददाता