
बदायूं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के बिलहरी, मसूदपुरा, छोटी गौरामई, कृपया, माई बूचन और उघैनी गांवों में जनसभाएं कर PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान का प्रचार-प्रसार किया।

इस दौरान विभिन्न गांवों में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और जुलूस के साथ उनका स्वागत किया। जनसभाओं को संबोधित करते हुए आबिद रज़ा ने कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जनता को एकजुट होना होगा। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए वर्तमान सरकार की नीतियों की आलोचना की।
आबिद रज़ा ने कहा कि शेखूपुर की जनता लगातार उनसे विधानसभा चुनाव लड़ने का आग्रह कर रही है। उन्होंने कहा कि

यदि क्षेत्र की जनता उनके समर्थन में अपनी आवाज बुलंद करेगी तो वह जनता की भावनाओं का सम्मान करेंगे।
कार्यक्रम में नरेश जाटव, रणवीर यादव, मोहनलाल मौर्य, अमन यादव, हर्षित यादव, पिंकू यादव, पंकज यादव, डॉ. इकबाल, जुबेर अंसारी, जाहिद खान, अख्तियार, कासिम हुसैन, इरफान खान, सलीम खान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।



कार्यालय संवाददाता आनंद प्रकाश