
10 अक्टूबर शनिवार को कवि सम्मेलन का होगा आयोजन
बदायूं। शायर व राष्ट्रपति पृरुस्कार प्राप्त शिक्षक असरार अहमद खाँ मुज़्तर बदायूँनी द्वारा लिखित तीन किताबों नूर का पैकर, नूर का सागर और नूर की बरसा का विमोचन आज 10 अक्टूबर शनिवार को रात्रि नौ बजे नाहर खां सराय असरार साहब की कोठी पर महफिले मुशायरा व कवि सम्मेलन का आयोजन में किया जाएगा।
ये महफ़िल फैज़ुल औलिया हज़रत मौ. ग़ाज़ी मियाँ हुज़ूर की

सरपरस्ती और जनाब मुख्तार तिलहरी की क़यादत व जनाब असरार नसीमी एडवोकेट की सदारत में आयोजित किया जाएगा
साथ ही मेहमाने खुसूसी (मुख्य अतिथि) के रूप में बदायूं सांसद आदित्य कुमार यादव, पवन कुमार, आई.ए.एस. रहेंगे। मेहमाने एज़ाज़ी (विशिष्ट अतिथि)
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा,मोहतरमा फ़ातिमा रज़ा साहिबा, चेयरपर्सन नगर पालिका बदायूँ के अलावा शमा अफ़रोज़ी पूर्व मंत्री डा० यासीन उस्मानी साहब और इसका संचालन सुप्रसिद्ध शायर डा. हिलाल बदायूँनी करेंगे।

इस मौके पर महफ़िले मुशायरा व कवि सम्मेलन का भी इन्अक़ाद होगा जिसमें स्थानीय शायर व कवियों के अलावा बरेली, रामपुर,संभल कानपुर आदि जिलों के मुमताज़ व मुन्तख़ब शोरा-ए-किराम व कवि हज़रात अपने कलाम से सामईन को महज़ूज़ फ़रमायेंगे।
बता दें राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत शिक्षक असरार अहमद मुजतर बदायूंनी जनपद तथा गैर जनपद के मुशायरों में शिरकत करते रहे हैं।


![]()

