
बदायूँ। 05 अक्टूबर 2026 को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हॉपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन एवं राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूँ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेवा मेरा योगदान’ विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. संध्या सक्सेना ने किया।

मुख्य वक्ता हॉपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन की निदेशक डॉ. कृष्णा सिंह ने छात्राओं को सेवा के महत्व, सामाजिक उत्तरदायित्व और समाजहित में युवाओं की भूमिका के बारे में प्रेरणादायक विचार साझा किए। उन्होंने छात्राओं से सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी

डॉ. ऋषभ भारद्वाज ने किया। आयोजन को सफल बनाने में स्वयंसेविकाओं हिबा, कुमकुम, कुसुमलता आदि ने सहयोग किया। इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. संध्या सक्सेना ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए हॉपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में डॉ. वंदना, डॉ. वेद प्रकाश, डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. भावना सिंह, श्री सीताराम एवं श्री रोहित कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


![]()

