हॉपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन के तीन दिवसीय जनजागरूकता अभियान का समापन

हॉपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन के तीन दिवसीय जनजागरूकता अभियान का समापन

नशा मुक्ति, शिक्षा और अंधविश्वास उन्मूलन का दिया संदेश, ग्रामीणों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ

संभल/वहीपुर, 25 अक्टूबर। हॉपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से गठित सर्व समाज जागरूकता समिति, वहीपुर के तत्वावधान में ग्राम वहीपुर, विकासखंड गुन्नौर, जनपद संभल में आयोजित तीन दिवसीय जनजागरूकता अभियान का रविवार को सफल समापन हुआ। 23 से 25 अक्टूबर तक चले इस अभियान में ग्रामीणों को नशा मुक्ति, शिक्षा के महत्व और अंधविश्वास जैसी सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ 23 अक्टूबर को मुख्य अतिथि डॉ. कप्तान सिंह, भूतपूर्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, बदायूँ ने फीता काटकर किया। इस दौरान प्रबुद्ध अंबेडकर सामाजिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष देशराज और उनके साथी कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक, गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशाखोरी, अशिक्षा और अंधविश्वास के दुष्परिणामों को दर्शाया।

अभियान में आई केयर सेंटर, बबराला के डॉ. राहुल यादव, संस्था के निदेशक डॉ. कृष्णा सिंह और उपनिदेशक राधेश्याम की विशेष उपस्थिति रही।

संस्था के निदेशक डॉ. कृष्णा सिंह ने शिक्षा को सामाजिक विकास का आधार बताते हुए बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करने और महिलाओं को जागरूक बनाने पर जोर दिया। उपनिदेशक राधेश्याम ने कहा कि बच्चों और बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए परिवार एवं समाज को मिलकर प्रयास करने चाहिए। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रखकर शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने की अपील की।

मुख्य अतिथि डॉ. कप्तान सिंह ने नशे को व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए गंभीर समस्या बताते हुए इससे बचाव के लिए सामूहिक जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया। सामाजिक कार्यकर्ता गंगावासी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *