
बदायूँ। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आरिफपुर नवादा स्थित वाल्मीकि मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पूर्व मंत्री आबिद रजा और नगर पालिका परिषद की चेयरमैन फात्मा रजा ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा रवाना की। इस दौरान वाल्मीकि समाज के लोगों ने दोनों का पगड़ी पहनाकर और फूलमालाओं से स्वागत किया। आकर्षक झांकियां और डीजे लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। नगर पालिका की ओर से शोभायात्रा मार्ग पर मैटिंग की व्यवस्था की गई।

पूर्व मंत्री आबिद रजा ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेने तथा समाज में भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने दीपावली पर सफाई कर्मचारियों को बोनस देने का आग्रह किया, जिसे चेयरमैन फात्मा रजा ने स्वीकार कर लिया। चेयरमैन ने कहा कि वाल्मीकि समाज ने हमेशा उनका साथ दिया है, जिसके लिए वह आभारी हैं।
कार्यक्रम में वाल्मीकि कमेटी के अध्यक्ष राजू लाल, मंत्री अरुण, कोषाध्यक्ष विपिन प्रताप, सभासद अनवर खां, गिरीश शुक्ला, सुरजीत सहित समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


![]()
![]()
![]()
![]()