ककोड़ा/बदायूं। मेला ककोड़ा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पुलिस टीम ने मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं को यातायात नियमों की जानकारी दी और जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किए।
इस दौरान श्रद्धालुओं को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की गई। साथ ही यातायात संकेतों का पालन करने और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस टीम ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करके न केवल अपनी, बल्कि दूसरों की जान भी सुरक्षित रखी जा सकती है। मेले में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए लोगों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील भी की गई।
इस जागरूकता अभियान में टीएसआई आरएल राजपूत, कांस्टेबल लेखराज, कांस्टेबल सचिन कुमार और कांस्टेबल चालक उपेंद्र नागर मौजूद रहे।
![]()


![]()
