
बदायूं। जनपद में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यातायात पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक मारुति कार को रुकवाया। कार की छत पर भूसे के कट्टे लदे हुए थे, वहीं कार के अंदर भी भूसे के कट्टे भरे हुए थे। इस तरह वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक सामान लादकर यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था।
मौके पर मौजूद टीएसआई नासिर हुसैन और यातायात पुलिस की टीम ने वाहन को रुकवाकर जांच की। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने वाहन का नियमानुसार चालान कर दिया।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहनों में निर्धारित क्षमता के अनुसार ही सामान लादें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके। यातायात पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल मार्शल आदि शामिल रहे।
![]()

![]()

