बदायूं के उझानी में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की अनूठी मिसाल

बचपन में मुंहबोली बहन दीपांशी से किया वादा निभाकर रियासत अली उर्फ बब्लू सिद्दीकी ने पेश की इंसानियत की मिसाल

बदायूं/उझानी। हिंदू-मुस्लिम भाईचारे और इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए रियासत अली उर्फ बब्लू सिद्दीकी ने अपनी मुंहबोली बहन दीपांशी से बचपन में किए वादे को एक बार फिर निभाया। रक्षा बंधन के अवसर पर दीपांशी ने बब्लू सिद्दीकी की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान बब्लू ने बहन के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहने और जीवनभर भाई का फर्ज निभाने का वचन दिया।
बता दें कि हाल ही में बब्लू सिद्दीकी ने अपनी मुंहबोली बहन दीपांशी की शादी की रस्मों में शामिल होकर भाई का फर्ज निभाया था। उन्होंने शादी की सभी रस्मों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और डोली की विदाई के समय भी बहन से आजीवन उसका साथ देने का वादा किया था। उस भावुक पल में भाई-बहन की आंखें नम हो गई थीं।
रक्षा बंधन के पर्व पर बब्लू सिद्दीकी ने विदाई के समय किए अपने वादे को फिर दोहराया। उन्होंने बहन दीपांशी को आशीर्वाद दिया और हमेशा उसके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। भाई-बहन के इस रिश्ते ने एक बार फिर हिंदू-मुस्लिम एकता, भाईचारे और इंसानियत का खूबसूरत संदेश दिया।

कार्यालय प्रभारी आनंद प्रकाश

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *