यातायात नियम तोड़ने पर 208 वाहनों पर कार्रवाई, 5 लाख रुपये वसूले

बदायूँ। जिलाधिकारी एवं शासन के निर्देशों के क्रम में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग द्वारा शनिवार और रविवार को विशेष अभियान चलाया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन/प्रशासन) श्री हरिओम ने बताया कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं तेज गति और वाहन चालकों की लापरवाही के कारण होती हैं।

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से इंटरसेप्टर के माध्यम से कार्रवाई करते हुए 122 ओवरस्पीड, 19 बिना हेलमेट, 32 बिना सीट बेल्ट, 5 रॉन्ग साइड ड्राइविंग तथा 20 वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने वाले वाहनों के चालान किए गए।
इसके अलावा खनन में संलिप्त 10 ओवरलोड वाहनों को सीज किया गया। इन वाहनों से 5 लाख रुपये प्रशमन शुल्क सरकारी

खाते में जमा कराया गया। वहीं, अनधिकृत रूप से संचालित एक बस को भी सीज किया गया।
परिवहन विभाग ने जनसामान्य से अपील की है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। तेज गति से वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार
प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी।

कार्यालय प्रभारी आनंद प्रकाश

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *