मिशन शक्ति के तहत लैंगिक समानता पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

‘समानता अधिकार है, उपकार नहीं’ के संदेश से विद्यार्थियों को किया जागरूक

बदायूँ 13 अक्टूबर । मिशन शक्ति के अंतर्गत होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में केसरी मेमोरियल डिग्री कॉलेज में लैंगिक समानता विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को समान अधिकारों, अवसरों और समाज में महिला-पुरुष की समान भागीदारी के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की निदेशक डॉ. कृष्णा सिंह ने

समानता अधिकार है, उपकार नहीं’ के संदेश के साथ किया। उन्होंने कहा कि लैंगिक समानता न्यायपूर्ण और सशक्त समाज की आधारशिला है। महिला और पुरुष दोनों को शिक्षा, अवसर, सम्मान और निर्णय लेने की स्वतंत्रता में समान अधिकार मिलने चाहिए। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए भेदभावपूर्ण सोच को समाप्त करना और समानता को बढ़ावा देना आवश्यक है।
कार्यशाला के दौरान राजकीय प्रशिक्षक अशोक कुमार सिंह ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को लैंगिक समानता

का व्यावहारिक महत्व समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में लैंगिक भेदभाव की पहचान करने और समानता पर आधारित व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर अजय पाल सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को समानता, आपसी सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार ने फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की और संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को संदेश दिया गया कि लैंगिक समानता केवल महिलाओं का मुद्दा नहीं, बल्कि एक समावेशी, जागरूक और सशक्त समाज के निर्माण की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *