75 लाख रुपये की सड़कों का लोकार्पण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

 

बदायूँ। शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बदायूँ विधानसभा क्षेत्र में करीब 75 लाख रुपये की लागत से निर्मित विभिन्न सड़कों का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी। इस दौरान उन्होंने ग्राम बरी समसपुर से खासपुर बाया गौटिया तक मंडी परिषद द्वारा लगभग 57 लाख रुपये की लागत से बनी 1.67 किलोमीटर लंबी सड़क का उद्घाटन किया। इसके अलावा ग्राम रोटा में विधायक निधि से लगभग 8 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी रोड तथा ग्राम बनई में ग्राम निधि से करीब 10 लाख रुपये की लागत से बनी विभिन्न सीसी सड़कों का भी लोकार्पण किया।
विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के

नेतृत्व में गांवों में आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़कें लंबे समय से जर्जर थीं और बरसात में जलभराव के कारण आवागमन में भारी परेशानी होती थी। नई सड़कों के निर्माण से किसानों, छात्रों और आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

इस अवसर पर प्रधान अनुज सिंह, मंडल अध्यक्ष सनोज सिंह, राघव सिंह चौहान, नौरंग पाल, सोबरन सिंह राजपूत, दीपिन वार्ष्णेय, धीरेंद्र राजपूत, सोनपाल राजपूत, मुन्नालाल वर्मा, प्रधान जमशेद, मुनेंद्र सिंह, शिव सिंह राजपूत, चन्द्रपाल वर्मा, मुंशीलाल राजपूत, सुरजीत शाक्य, प्रधान सगीर, सालिम कोटेदार सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

 कार्यालय प्रभारी आनंद प्रकाश

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *