84 वर्षीय रघुराज सिंह ने लिया देहदान का संकल्प, पेश की मानव सेवा की मिसाल


बदायूंँ 20 अगस्त। राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं में 84 वर्षीय रघुराज सिंह ने देहदान का संकल्प लेकर समाज के सामने मानव सेवा की प्रेरणादायक मिसाल पेश की। नगर पंचायत गुलड़िया निवासी रघुराज सिंह पुत्र स्व. भीम सिंह ने योग गुरु गिरिधारी सिंह राठौर से प्रेरित होकर देहदान का निर्णय लिया।
राजकीय मेडिकल कॉलेज के एनाटमी विभाग में रघुराज सिंह का पंजीकरण कर संकल्प पत्र भरवाया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. मुकत्याज हुसैन और लैब टेक्नीशियन/बॉडी इंजेक्टर प्रमोद कुमार ने उन्हें देहदान की प्रक्रिया, नियमों और इसके महत्व की जानकारी दी।

इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार, डॉ. अर्शिया मसूद सिद्दीकी और एनाटमी विभागाध्यक्ष डॉ. मुकत्याज हुसैन ने रघुराज सिंह को देहदान संकल्प प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने उनके इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि देहदान से मेडिकल छात्रों को मानव शरीर की वास्तविक संरचना का अध्ययन करने का अवसर मिलता है। इससे चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और भावी चिकित्सकों के व्यावहारिक प्रशिक्षण को मजबूती मिलती है।
योग गुरु गिरिधारी सिंह राठौर ने कहा कि देहदान ऐसा महान कार्य है, जिससे व्यक्ति मृत्यु के बाद भी मानवता की सेवा करता रहता है। उन्होंने लोगों से देहदान के प्रति जागरूक होने और इस पुनीत कार्य के लिए आगे आने की अपील की।
उन्होंने बताया कि देहदान का संकल्प लेने के इच्छुक लोग राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं के एनाटमी विभाग से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा योग गुरु गिरिधारी सिंह राठौर के मोबाइल नंबर 8630691200 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
कार्यक्रम में डॉ. पारूल सक्सेना, डॉ. लालेन्द्र यादव, डॉ. ऋषभ सिंह, डॉ. अर्जित आर्य, डॉ. इतिशा चौधरी, सत्वीर सिंह, टिंकू कश्यप, रूबी गुप्ता, राकेश पाल, अशोक कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 कार्यालय प्रभारी आनंद प्रकाश

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *