भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने मोहम्मद हनीफ को ब्लॉक महासचिव मनोनीत किया गया

संभल/बहजोई। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने संगठन के विस्तार को लेकर मोहम्मद हनीफ पुत्र इदरीसी अली, निवासी मिर्जापुर नसरुल्लापुर, बहजोई (जनपद संभल) को ब्लॉक महासचिव, बहजोई पद पर तीन वर्ष के लिए मनोनीत किया है।

जारी मनोनयन पत्र के अनुसार यह नियुक्ति उनकी निष्ठा, कार्यशैली और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए की गई है। संगठन ने उम्मीद जताई है कि मोहम्मद हनीफ पूरी ईमानदारी और लगन के साथ किसानों के हित में कार्य करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
मनोनयन पत्र पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के ब्लॉक अध्यक्ष बहजोई मुनेन्द्र यादव के हस्ताक्षर हैं। इसमें यह भी उल्लेख किया गया है कि संगठन के संविधान अथवा आचार संहिता के विपरीत कार्य करने पर पद से मुक्त किया जा सकता है।

 कार्यालय प्रभारी आनंद प्रकाश

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *