
बदायूं, 2 अगस्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक की अगुवाई में चलाए गए अभियान के दौरान थाना कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नावेद पुत्र रियासत (22 वर्ष) निवासी ग्राम नादी गोलिया, थाना सिविल लाइंस, जनपद बदायूं के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी को छोटे सरकार से पानी की टंकी के पास से नागिन टीला जाने वाले मार्ग पर स्थित श्मशान घाट के निकट से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर के 60 अवैध कारतूस बरामद किए गए।
बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली में मु.अ.सं. 192/2026 के तहत धारा 3/25(1-B)(a) आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना कर दिया है।

