बदायूं। 3 जुलाई भारतीय किसान यूनियन ने बिसौली तहसील के बगरैन गांव में 154 बीघा शासकीय तालाब मत्स्य इंस्पेक्टर उमेश चंद्र सक्सेना के द्वारा कूट रचित कपट पूर्ण नियम विरुद्ध जन कल्याण समिति बगरैन को आवंटन कराने के मास्टरमाइंड उमेश सक्सेना इंस्पेक्टर द्वारा ही खेल खेला गया है आज भारतीय किसान यूनियन के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने बताया तहसील दिवस बिसौली में बगरैन निजी तालाब के स्वामियों द्वारा अपनी फरियाद जिला अधिकारी के आगे रखी उन्होंने कहा 96 बीघा निजी तालाब पर जबरन कब्जा भू माफिया किए हुए हैं । इस कब्जे को मछली इंस्पेक्टर

उमेश सक्सेना बा तहसील प्रशासन बिसौली द्वारा विगत 6 वर्षों से कराया गया है बदायूं में 99 दिन धरने के बाद जिला प्रशासन तो हरकत में आया परंतु तहसील प्रशासन अपनी जगह बना हुआ है । तहसील प्रशासन की मिलीभगत भू माफियाओं से है। जो बहुत बड़ा आर्थिक समझौते के तहत हुआ है ।तालाब का सीमांकन करके 96 बीघा निजी तालाब के स्वामियों को सौंपने के लिए एडीएम प्रशासन कई बार प्रयास कर चुकी हैं परंतु तहसील प्रशासन द्वारा अपनी मनमानी पर लगा हुआ है जिला प्रशासन द्वारा इस तालाब की सही से जांच कराने की जरूरत है ढाई सौ बीघा तालाब का भू माफियाओं का कब्जा होना शर्मनाक बात है आखिरकार 96 बीघा तालाब पर किस हैसियत से भू माफिया काबिजहै 154 बीघा शासकीय तालाब गलत दस्तावेजों से आवंटन होना और उसे खारिज ना करना जिला प्रशासन इस पर अभी भी कोई कठोर कदम नहीं उठाना आखिर यह क्या खेला किया जा रहा है यह समझ से परे है परंतु 154 बीघा पटृटा खारिज होने की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है फर्जी तरीके से पट्टा कराने वाले ओम प्रकाश को एक सप्ताह का नोटिस जारी करके आखिरी चेतावनी दी गई उसकी एक माह बीत जाने के बाद भी एसडीएम बिसौली द्वारा पट्टा खारिज नहीं किया गया इसी क्रम में भ्रष्टाचार में खेल खेलने वाले मत्स्य इंस्ट्रक्टर उमेश सक्सेना द्वारा पुरानी समिति जो लखनऊ से गठित है। उससे निरस्त करा कर नई समिति को गठन कराना नियम विरुद्ध गलत समिति पर पट्टा आमटंन कराना इस प्रकरण में पूरी तरह मत्स्य इंस्पेक्टर उमेश सक्सेना पर आरोप लगाया गया है कि ₹500000 लाख यूपी रुपया लेकर पूरा खेला खेल रहा है। और उसी भ्रष्टाचारी को जिले के पद पर चार्ज दिलाना जिले में भारी भ्रष्टाचार को जन्म देना होगा उन्होंने कहा वगरैन तालाब की उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए उन्होंने कहा अब मत्स्य विभाग में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया है किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचारी अधिकारियों को बक्सा नहीं जाएगा।





