मंडी समिति के पास सड़क पर बरसात का पानी भरने से लोगों परेशान

बदायूँ। लगातार बढ़ती गर्मी से लोग बेहाल हो रहे थे कल रविवार को अचानक मौसम ने करवट बदली और मूसलधार बारिश बदायूं शहर के अंदर होने लगी बारिश होने से जहां एक तरफ लोगों ने राहत की सांस ली वहीं दूसरी तरफ शहर के अंदर जलभराव की समस्या का संकट खड़ा हो गया वही सुबह 12:00 बजे से लेकर रात 10: बजे तक लोगों को लाइट नहीं मिली जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कत का सामना

करना पड़ा हम बात करेंगे बदायूँ के मंडी समिति के पास पुलिस चौकी से लेकर मंडी समिति तक सड़कों पर पानी भर गया जिसके कारण वहां से निकलने वाले बड़े वहान व बराबर से निकलने वाली मोटरसाइकिल से चलने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि जब बड़े बहन सामने की दिशा से आते हैं। तो मोटरसाइकिल पर सवार लोगों के कपड़े खराब हो जाते हैं। इस कारण मंडी समिति के आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों में कहीं ना कहीं गुस्सा महसूस किया जा सकता है । आखिर जलभराव की समस्या से कब मिलेगी रहात रविवार से लेकर सोमवार तक अभी भी सड़कों पर मंडी समिति के पास जलभराव देखा जा सकता है जिसके कारण लोगों की मोटरसाइकिल से फिलकर चोट लगने की आशंका बनी हुई है।

शकील भारती, ब्यूरो चीफ

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *