उसावां (बदायूं) । राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की ब्लॉक प्रांगण में विकास खण्ड से संबंधित समस्त ग्राम प्रधानों द्वारा मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें संगठन के बरेली मंडल उपाध्यक्ष व बदायूं प्रभारी नज़र प्रधान एवं जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार धारा सम्मिलित हुए।
वहीं ग्राम प्रधानों द्वारा अबगत कराया गया की ब्लॉक में प्रधानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। बीडीओ व एपीओ मनरेगा द्वारा मोटी कमीशन की मांग की जा रही है। ग्राम प्रधानों ने यह भी बताया की मनरेगा कार्य में बिना प्रधान के मर्जी के कार्य कराये जा रहे हैं।
बताते चलें कि संगठन के जिला प्रभारी नज़र प्रधान ने प्रधानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानो का उत्पीड़न किसी हाल में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। अगर प्रधानों की समस्यांओ का जल्द समाधान नहीं किया गया तो जल्द ही ज़िले के सभी प्रधान जिला कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
उन्होने बताया कि ब्लॉक अम्बियापुर में में मनरेगा व ग्राम निधि कार्य में प्रधानों से खण्ड विकास अधिकारी द्वारा कमीशन मांगी जा रही है और प्रधानों से अवैध बसूली की जा रही है। प्रधानों के द्वारा इसका विरोध करने पर जाँच के नाम पर कार्यवाही कर जेल भेजनें की धमकी दी जा रही है।
इन समस्त समस्याओं को लेकर आज बुधवार समय करीब 4:00 बजे समस्त ग्राम प्रधानों ने नव चयनित खण्ड विकास अधिकारी अनिरुद्ध मिश्रा को ज्ञापन सौंपा है। वही तेजतर्रार खंड विकास अधिकारी श्री मिश्रा ने समस्त ग्राम प्रधानों को जल्द से जल्द समस्याओं का निपटारा करने का आश्वासन दिया है।
इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष नरेशपाल सिंह , विश्वनाथ यादव, कुसुम लता, विजयपाल, सतीश चंद्र, सीता, ध्यानपाल, राकेश राजबहादुर, रेहाना, सुरेश चंद्र, आर्येंद्र सिंह, मोहिनी, मनोज कुमार भगवान देवी हुमा वी शेर सिंह, शिव सिंह ओमेंद्र, सतीष चन्द्र, इकराम आलम, राकेश राठौर, यादवेन्द्र शाक्य, महताब एवं रिहाना सहित आदि प्रधान मौजूद रहे।







