टीवी रोगियों को चिन्हित कर दी जाएगी दवा

संभल। जनपद में शनिवार से दस्तक अभियान शुरू हो रहा है। 31 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान में टीबी मरीजों को खोजा जाएगा। आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घऱ जाकर टीबी मरीजों की पहचान और उनकी स्क्रीनिंग करेंगी। अभियान के दौरान कुपोषित बच्चों की भी पहचान की जाएगी।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दस्तक अभियान के दौरान टीमों द्वारा किए गए घर-घर सर्वेक्षण के आधार पर चिन्हित क्षेत्रों में फॉगिंग की जाएगी। मेडिकल टीमें घर-घर जाकर संक्रामक रोगों से ग्रस्त मरीजों की पहचान करेंगी। टीम की मदद से रोगियों को चिन्हित कर उन्हें दवा दी जाएगी और जरूरी होने पर अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण के दौरान ऐसे मरीज मिलते हैं तो उनकी जांच कराई जाएगी। अभियान के तहत टीबी के लक्षण वाले मरीजों को खोजकर उनकी जांच कराई जाएगी।
जिला समन्वयक पंकज यादव.ने बताया कि अगर किसी भी प्राइवेट एम.बी.बी.एस चिकित्सक के यहां पर किसी मरीज में क्षय रोग की पुष्टि होती है और वह उस मरीज को क्षय रोग विभाग में पंजीकृत कराता है‌ तो उस चिकित्सक को 500 रुपए प्रोत्साहन राशि के तौर पर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभियान में 1700 आशा कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। जो संचारी रोगों के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ टीबी मरीजों की तलाश करेंगी।

टीबी के लक्षण
दो हफ्ते से लगातार खांसी आना
बुखार आना, पसीना लगातार आना
बलगम में खून आना
लगातार वजन घटना

शकील भारती ब्यूरो चीफ

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *